टूल

QR कोड कैसे बनाएं: लिंक, WiFi या कॉन्टैक्ट, अपने लोगो के साथ

अपनी दुकान का लिंक, WhatsApp नंबर या WiFi पासवर्ड डालें — QR कोड तुरंत बन जाएगा। चाहें तो बीच में अपना लोगो लगाएँ, रंग बदलें और PNG या SVG डाउनलोड करें। सब कुछ आपके ब्राउज़र में होता है, कुछ भी अपलोड नहीं होता।

  • 100% निःशुल्क
  • Sign-up नहीं
  • Watermark नहीं
  • लोगो अपलोड
  • Custom colors और shapes
  • PNG, SVG, प्रिंट/PDF
  • आपके ब्राउज़र में generated
  • QR कोड का थोक निर्माण
  • 9 तरह के QR

कस्टम QR कोड टेम्पलेट

Ready-made template से शुरू करें और फिर design customize करें। हर preset में editable example content भरा होता है।

QR में क्या डालना है?

स्थान मिल गया

डिज़ाइन बदलें

पैटर्न
फ्रेम रंग
केंद्र रंग

रंग

अपना लोगो

PNG या JPG, 2MB तक। लोगो लगाते ही "हाई (H)" एरर करेक्शन अपने-आप चालू हो जाता है।


उन्नत Settings

लेवल जितना ऊँचा, QR उतना मज़बूत — थोड़ा ढक जाए या घिस जाए तब भी स्कैन होता है। लोगो के साथ H रखें।

पूर्वावलोकन

स्कैन होगा या नहीं?

    प्रिंट में कम से कम 2 × 2 सेमी रखें।

    एक ही डिज़ाइन में कई QR (लिस्ट से)

    हर लाइन में एक लिंक या टेक्स्ट डालें — ऊपर वाला लोगो और रंग हर QR पर लगेगा। एक बार में 300 तक।

    अधिकतम 1MB। फ़ाइल locally पढ़ी जाती है और कभी upload नहीं होती।

    वे rows जिनसे code नहीं बन सका

      QR कोड बनाने के 3 आसान स्टेप

      1. ऊपर चुनें कि QR में क्या डालना है — लिंक, WiFi, कॉन्टैक्ट, फ़ोन नंबर या कुछ और — और जानकारी भरें। QR साथ-साथ बनता दिखेगा।
      2. चाहें तो "डिज़ाइन बदलें" में रंग, डॉट्स का आकार और अपना लोगो जोड़ें।
      3. "PNG डाउनलोड करें" दबाएँ। स्कैन करके एक बार अपने फ़ोन से ज़रूर जाँच लें।

      न कोई ऐप, न अकाउंट। यह पेज मोबाइल ब्राउज़र में भी चलता है।

      किन चीज़ों का QR बन सकता है

      • लिंक: वेबसाइट, Instagram प्रोफ़ाइल, Google Form, YouTube वीडियो। WhatsApp चैट के लिए लिंक में https://wa.me/91 के बाद अपना 10 अंकों का नंबर लिखें।
      • Google रिव्यू: अपनी दुकान का Google रिव्यू लिंक डालें और QR काउंटर पर लगाएँ।
      • WiFi: नेटवर्क का नाम और पासवर्ड डालें। मेहमान कैमरे से स्कैन करके जुड़ जाते हैं, पासवर्ड बोलना नहीं पड़ता।
      • कॉन्टैक्ट कार्ड (vCard): नाम, नंबर, ईमेल, कंपनी — विज़िटिंग कार्ड पर लगाएँ, स्कैन करते ही नंबर सेव।
      • फ़ोन, SMS, ईमेल, लोकेशन और इवेंट: एक स्कैन में कॉल, तैयार मैसेज, मैप पर जगह या कैलेंडर में तारीख।

      WiFi के लिए नया पासवर्ड चाहिए तो WiFi के लिए मज़बूत पासवर्ड बनाएं।

      UPI पेमेंट का QR यहाँ नहीं बनता। पेमेंट के लिए वही QR इस्तेमाल करें जो आपका UPI ऐप या बैंक देता है — उसमें आपकी UPI ID सही तरीके से जुड़ी होती है।

      लोगो वाला QR कोड: स्कैन बिगड़े नहीं, इसके लिए 4 बातें

      QR कोड का कुछ हिस्सा ढक जाए तब भी वह पढ़ा जा सकता है — इसे एरर करेक्शन कहते हैं। लोगो लगाते ही यह टूल सबसे ऊँचा लेवल (H) अपने-आप चुन लेता है। फिर भी:

      1. लोगो छोटा रखें — QR के 30% से कम। बड़ा होने पर टूल नीचे चेतावनी दिखाता है।
      2. हल्के बैकग्राउंड पर गहरे डॉट्स रखें। पीले पर सफ़ेद या हल्के नीले पर ग्रे जैसे रंग अक्सर स्कैन नहीं होते।
      3. QR के चारों ओर थोड़ी खाली जगह (मार्जिन) छोड़ें।
      4. प्रिंट में कम से कम 2 × 2 सेमी साइज़ रखें; दूर से स्कैन होने वाले पोस्टर पर और बड़ा।

      हिंदी टेक्स्ट वाला QR

      QR में सीधे हिंदी लिख सकते हैं — "दुकान रविवार को बंद रहेगी" जैसा मैसेज, कॉन्टैक्ट कार्ड में हिंदी नाम या इवेंट का हिंदी शीर्षक। आजकल के फ़ोन कैमरे और स्कैनर ऐप इसे सही पढ़ते हैं। फिर भी प्रिंट से पहले अपने फ़ोन से एक बार स्कैन करके देख लें।

      अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

      ऊपर चुनें कि QR में क्या डालना है (लिंक, WiFi, कॉन्टैक्ट…), जानकारी भरें, चाहें तो लोगो और रंग जोड़ें और PNG डाउनलोड करें। पूरा काम एक मिनट से कम में हो जाता है और कोई अकाउंट नहीं चाहिए।

      नहीं। यह पेज मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में ही चलता है। QR आपके फ़ोन में ही बनता है और डाउनलोड होकर गैलरी या डाउनलोड फ़ोल्डर में सेव हो जाता है।

      यहाँ से QR को PNG में डाउनलोड करें, फिर Word में Insert → Pictures से वह फ़ाइल जोड़ दें। प्रिंट के लिए डाउनलोड साइज़ 2000 पिक्सेल या उससे ज़्यादा रखें, ताकि QR धुंधला न हो।