टूल

केस कन्वर्टर: टेक्स्ट को CAPITAL, small या Title Case में बदलें

टेक्स्ट पेस्ट करते ही नतीजा नीचे दिख जाता है — कोई बटन दबाने की ज़रूरत नहीं। सब capital चाहिए तो UPPERCASE, सब small चाहिए तो lowercase चुनें। हिंदी (देवनागरी) अक्षर वैसे ही रहते हैं, क्योंकि उनमें capital-small होता ही नहीं।

और विकल्प
0
अक्षर
0
शब्द
0
लाइनें

Small letter को capital में (और capital को small में) कैसे बदलें

  1. ऊपर वाले बॉक्स में अपना टेक्स्ट लिखें या पेस्ट करें।
  2. सब अक्षर capital चाहिए तो UPPERCASE चुनें, सब small चाहिए तो lowercase।
  3. नतीजा उसी समय बगल वाले बॉक्स में आ जाता है — "कॉपी करें" दबाकर जहाँ चाहें पेस्ट कर दें।

लंबा टेक्स्ट है तो .txt या .csv फ़ाइल सीधे खोल सकते हैं, और बदला हुआ टेक्स्ट .txt फ़ाइल में डाउनलोड भी हो जाता है।

नाम, फ़ॉर्म और CAPS LOCK: कौन-सा विकल्प कब चुनें

  • फ़ॉर्म में BLOCK LETTERS: कई फ़ॉर्म नाम और पता capital letters में माँगते हैं। UPPERCASE चुनें: "priya verma, sector 5, noida" → "PRIYA VERMA, SECTOR 5, NOIDA"।
  • नाम सही दिखाने के लिए: Title Case हर शब्द का पहला अक्षर capital कर देता है: "RAHUL KUMAR SHARMA" → "Rahul Kumar Sharma"। स्मार्ट विकल्प चालू हो तो "of", "and" जैसे छोटे शब्द small रहते हैं: "STATE BANK OF INDIA" → "State Bank of India"।
  • नाम में initials हों: स्मार्ट विकल्प "a" को छोटा शब्द मानता है, इसलिए "dr. a. p. j. abdul kalam" का नतीजा "Dr. a. P. J. Abdul Kalam" आएगा। ऐसे नामों के लिए "और विकल्प" में स्मार्ट Title Case बंद कर दें — तब "Dr. A. P. J. Abdul Kalam" मिलेगा।
  • पूरा पैराग्राफ़ capital में टाइप हो गया: Sentence case सब small करके हर वाक्य का पहला अक्षर capital करता है। ध्यान रहे, इसमें नाम भी small हो जाते हैं ("rahul", "delhi"), उन्हें बाद में ठीक करना होगा।
  • CAPS LOCK ऑन रह गया: अगर "hELLO wORLD" जैसा उल्टा टेक्स्ट लिख गया है, तो iNVERSE cASE चुनें — हर अक्षर पलट जाता है और "Hello World" बन जाता है।

नाम-पता ठीक करने के बाद फ़ॉर्म की लिमिट देखनी हो, तो फ़ॉर्म की अक्षर-सीमा जाँचें।

हिंदी में capital और small letter क्यों नहीं होते

Capital और small का फ़र्क़ सिर्फ़ Latin (English), Greek जैसी कुछ लिपियों में होता है। देवनागरी में "क" का कोई बड़ा या छोटा रूप नहीं है, इसलिए UPPERCASE, lowercase या Title Case चुनने पर हिंदी टेक्स्ट जैसा था वैसा ही रहता है। मिले-जुले टेक्स्ट में सिर्फ़ English हिस्सा बदलता है: "राहुल sharma, नई दिल्ली" → Title Case में "राहुल Sharma, नई दिल्ली"।

camelCase, snake_case, kebab-case जैसे कोडिंग वाले विकल्पों में भी हिंदी शब्द पूरे रहते हैं: "मेरा नाम राहुल है" → snake_case में "मेरा_नाम_राहुल_है"।

हिंदी टेक्स्ट को पलटना हो, तो हिंदी टेक्स्ट उल्टा करें।

Word, Excel और Google Docs में case कैसे बदलें

  • MS Word: टेक्स्ट सेलेक्ट करें और Shift+F3 दबाएँ। हर बार दबाने पर case बदलता है — UPPERCASE, lowercase और हर शब्द का पहला अक्षर capital।
  • Excel: अगर नाम A2 में है, तो दूसरे सेल में =UPPER(A2) सब capital करेगा, =LOWER(A2) सब small और =PROPER(A2) हर शब्द का पहला अक्षर capital।
  • Google Docs: टेक्स्ट सेलेक्ट करें, फिर Format → Text → Capitalization में से lowercase, UPPERCASE या Title Case चुनें।

अगर टेक्स्ट WhatsApp, PDF या किसी वेबसाइट से कॉपी किया है और ये ऐप्स पास में नहीं हैं, तो ऊपर वाला टूल सबसे जल्दी काम करता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टेक्स्ट ऊपर वाले बॉक्स में पेस्ट करें और UPPERCASE चुनें — सारे small letter उसी समय capital हो जाते हैं। उल्टा करना हो तो lowercase चुनें। फिर "कॉपी करें" दबाकर जहाँ चाहें पेस्ट करें।

नहीं, क्योंकि देवनागरी में capital और small अक्षर होते ही नहीं। हिंदी टेक्स्ट वैसा ही रहेगा; मिले-जुले टेक्स्ट में सिर्फ़ English शब्दों का case बदलेगा।

iNVERSE cASE चुनें। यह हर अक्षर का case पलट देता है, यानी "hELLO wORLD" सीधे "Hello World" बन जाता है — दोबारा टाइप करने की ज़रूरत नहीं।